चित्तौड़गढ़। परशुराम जयंती एवं आखातीज के पावन अवसर पर प्रतापनगर स्थित भगत सिंह पार्क में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे बांधने का सराहनीय अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति, वार्ड के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने भाग लेते हुए परिंदों में नियमित रूप से दाना और पानी भरने का संकल्प लिया। साथ ही क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी में अपने घरों की छतों एवं आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार गणा रहे। इस दौरान श्रीमती नारायणी विजयवर्गीय, श्रीमती शांता विजयवर्गीय, श्रीमती सुमन गौड़ सहित अनेक महिलाओं की सहभागिता रही।
वार्ड 19 के कार्यकर्ता गोपाल बुनकर, पिंटू मीणा, रमेश रामचंदानी, सुजन जैन, दयाराम बुनकर, शिवलाल सेन, आकाश वर्मा, लक्ष्मीनारायण नायक, सत्यनारायण लोहार तथा वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य विष्णुशंकर कुमावत, नागजीराम लोहार सहित क्षेत्र के अनेक समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित रहे।