नीमच। भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल केंद्र नीमच द्वारा जिला चिकित्सालय के जच्चा वार्ड के वेटिंग हॉल में चार पंखों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सकों की टीम द्वारा फीता काटकर किया गया।
अस्पताल में लंबे समय से वेटिंग क्षेत्र में पंखों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। संस्था द्वारा यह व्यवस्था किए जाने से वहां उपस्थित महिला-पुरुषों को गर्मी से काफी राहत मिली।
इस सेवा कार्य में सूरजमल अग्रवाल, मनोहरलाल बंम, प्रदीप बोडावत और अध्यक्ष प्रदीप धाकड़ का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में डॉ. हेमंत, डॉ. सुमन, डॉ. नीरजा सहित अन्य चिकित्सक, संस्था पदाधिकारी एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रबंधन ने शुद्ध पेयजल की समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित किया, जिस पर महावीर इंटरनेशनल ने शीघ्र ही “जल मंदिर” स्थापित करने का आश्वासन दिया।