नीमच। उपनगर बघाना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर नर्मदेश्वर जटाशंकर महादेव मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो बघाना के प्रमुख मार्गों से होती हुई परशुराम वाटिका पहुंची। यहां आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान पूजन-अर्चन, महा रुद्राभिषेक एवं विभिन्न सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्वान विप्रजनों ने आशीर्वचन प्रदान किए तथा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में समाजजनों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे आयोजन सफल एवं यादगार बन गया।