गरोठ। नगर परिषद गरोठ द्वारा सोमवार को “अंजनी नदी कायाकल्प” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत जनभागीदारी के साथ श्रमदान कर की गई।
शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों, भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर नदी तट पर सफाई कार्य किया।
इस दौरान निकाय की महिला सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। सफाई व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
नगर परिषद ने बताया कि अंजनी नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए जनसहयोग से व्यापक स्तर पर कायाकल्प कार्य किया जाएगा। इसके तहत नियमित सफाई, जनजागरूकता और सहभागिता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
नगर परिषद ने आम नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़कर नदी को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की है।