चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के तत्वावधान में बैशाख सुदी अष्टमी 24 अप्रेल को चित्तौड़गढ़ का स्थापना दिवस चित्तौड़ी आठम धूमधाम से मनाया जाएगा व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
समिति के सचिव कुलदीप पारीक ने बताया कि महोत्सव को लेकर एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा ने बताया कि 24 अप्रेल को प्रातः विशाल ध्वजा लेकर कार्यकर्ता कालिका माता पहुँचेंगे जहाँ विधि विधान के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। चित्तौड़गढ़ की सुख, शांति, समृद्धि के लिए यज्ञ, हवन किया जाएगा। वहीं शाम को सुभाष चौक पर विशाल रंगोली बनाकर जय चित्तौड़, जय मेवाड़ लिखकर उस रंगोली पर दीपदान किया जाएगा। कालिकामाता, एकलिंगनाथ जी सहित महापुरूषों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये जाएंगे। भव्य आतिशबाजी के साथ प्रसाद मिठाई बाँट कर सभी का मुँह मीठा कराया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक, राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसी दिन किला रोड़ पर पक्षियों के पानी के लिए परिण्डे भी बांधे जाएंगे।
समिति के अमन गौड़ ने बताया कि 1958 तक प्रति वर्ष चित्तौड़गढ़ का स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता था, पाडनपोल पर मेला भी लगता था। किन्तु 1958 में कोई घटना होने के बाद यह कार्यक्रम बंद हो गया तब वर्ष 2008 में संस्थापक अध्यक्ष मुकेश नाहटा द्वारा कुछ मित्रों के साथ चित्तौड़ी आठम की पुनः शुरूआत की गई। इस वर्ष यह 19वाँ वर्ष है। 19 वर्ष से लगातार यह कार्यक्रम चित्तौड़ी आठम द्वारा किया जा रहा है जिसमें चाहे जैसी परिस्थिति हो, लेकिन कार्यक्रम खंडित नहीं हुआ। समिति लगातार कार्यक्रम करती आ रही है। भव्यता के साथ चित्तौड़गढ़ के सभी जनों को साथ लेकर चाहे वो धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक संगठन हो, एक मंच पर आकर स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं।
बैठक में संरक्षक सुशील शर्मा, धर्मेन्द्र मूंदड़ा, सुधीर भटनागर, सुनिल ढीलीवाल, अर्जुन मूंदड़ा, अध्यक्ष मुकेश नाहटा, मुकेश ईनाणी, नारायण बल्दवा, बाबू डांगी, अशोक सेन, नारायण सोनी, कुलदीप पारीक, अमन गौड़, विपूल सिंह, संदीप तरावत, देवराज साहू, सोमेश्वर सोनी, मनोज शर्मा, अर्जुन जोशी, विजय वैष्णव, राहुल दीक्षित, मोहित गौड़, करण पांड्या, राजवीर कसेरा, मुकेश खटीक, बालकिशन भोई, मुदित मेनारिया, एवंत मेहता, मुकेश रेगर, युगल सोनी, शुभम पारीक, कृष्णा सोनी, अजय लोठ, पंकज लोठ, चांद, रौनक सोनी, प्रकाश जोशी, बंटी कुमावत, रोहित धोबी, भेरूसिंह, सिद्धार्थ पटवा, ललित सुथार, नरेश शर्मा, शैलेश पारीक, मयंक गौड़, अजय सोनी, राहुल सोनी, शांतु गुर्जर, आलोक अंछेरा, शुभम सेन, शुभम सोनी, अंकुश पटवा, मोनू गुर्जर, विशाल वैष्णव, शुभम गोखरू, अंकित वैष्णव, मयंक टांक, सोनू मालीवाल, निखिल वैष्णव, आकाश भाटी, मोहित वैष्णव, अक्षय सेन, छुटकु गौड़, यश गौड़, गणपत खटीक, चन्द्रवीर सिंह चौहान, अल्पेश गोस्वामी, कुलदीप सिरोया, बिट्टू छापरवाल, गौरव खटीक, लखन गुर्जर, कमल राणा, सूरज प्रजापत, शिवा भोई, बंटी लौहार, मनीष जैन, करण सखवाया, राहुल त्रिपाठी, भरत छीपा, कल्पेश सुथार, दीपक गौड़, आदि उपस्थित रहे।