नीमच। रतनगढ़-गरवाड़ा क्षेत्र के मंडोवरा परिवार की पूज्य मातृशक्ति श्रीमती कमलादेवी मंडोवरा का सोमवार 20 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। वे स्वर्गीय किशनलाल जी मंडोवरा की धर्मपत्नी थीं।
वे कैलाशचंद्र ओमप्रकाश, श्यामसुंदर, सुरेशचंद्र, राजेंद्रकुमार, रविंद्र कुमार की काकीजी तथा जगदीशचंद्र, महेशकुमार, मुरलीधर, मनोहर की माताजी थीं। साथ ही नीरज, संदीप, पंकज, गौरव, राहुल, जितेंद्र, वीरल, अमन, विशाल, चिंटू, गोपाल, केशव की दादीजी एवं अनंत, अथर्व, कृष्णा, आरव, लड्डू, दर्शील, मन की पड़दादीजी थीं।
उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे उनके निज निवास से निकलेगी। इस दुखद अवसर पर मंडोवरा परिवार शोकाकुल है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।