BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2026, 11:09 am
KHABAR : परशुराम जयंती पर श्रीराम मंदिर में ब्राह्मण समाज ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धापूर्वक मनाई जयंती, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर 

Share On:-

पोलायकलां। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नगर के श्रीराम मंदिर में ब्राह्मण समाज द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में पार्षद नरेश दीक्षित एवं भगवताचार्य लोकेश दीक्षित सहित समाज के वरिष्ठजन और युवाओं ने सहभागिता की। सभी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विद्वान आचार्यों द्वारा भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके पराक्रम, धर्म रक्षा और समाज सेवा के संदेशों को बताया गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव से आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन ने समाज में एकता और धार्मिक भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE