BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2026, 2:40 pm
BIG NEWS : बागेश्वर धाम में ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन, लाखों लोगों ने एकसाथ दी आहुति, सनातनियों ने अद्भुत आध्यात्मिक एकता का दिया परिचय, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। बागेश्वर धाम में पांचवां ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन श्रद्धा और भक्ति के साथ 20 अप्रैल को संपन्न हुआ। हर घर में हवन की पद्धति को पुनः जागृत करने के उद्देश्य से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ समय पूर्व पांच हनुमान चालीसा हवन करने का संकल्प लिया था। इस श्रृंखला का पहला हवन 4 दिसंबर को हुआ था, जिसके बाद प्रत्येक माह एक-एक हवन किया गया। पांचवें हवन में बागेश्वर महाराज के सान्निध्य में देश-विदेश के लाखों सनातनी परिवारों ने जुड़कर हवन कुंड में हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर आहुति दी।


इस भव्य आयोजन के माध्यम से घर-घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार और नकारात्मकता को दूर करने का संदेश दिया गया। हवन के दौरान लाखों परिवारों ने “नारियल उतारा” का विशेष उपाय भी किया। इससे पूर्व आयोजित हवनों में आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति की कामना जैसे उद्देश्य भी जुड़े रहे, जिससे यह आध्यात्मिक अभियान लोगों के जीवन में आशा और विश्वास का माध्यम बनता जा रहा है। देश-विदेश में बसे सनातनियों ने एक अद्भुत आध्यात्मिक एकता का परिचय देते हुए अपने-अपने घरों से इस हवन में भाग लिया।


अगला छठवां हनुमान चालीसा हवन 4 जून को
पांचवें ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन में आस्था का अभूतपूर्व सागर उमड़ पड़ा। बागेश्वर धाम के आधिकारिक यूट्यूब चौनल के माध्यम से 4 लाख से अधिक परिवारों ने एक साथ हवन कर दिव्य ऊर्जा का अनुभव किया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर सनातन संस्कृति की शक्ति, श्रद्धा और सामूहिक चेतना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। अगला छठवां हनुमान चालीसा हवन 4 जून को आयोजित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE