नीमच। सेवा भारती जिला समिति द्वारा सेवा मंदिर में कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण हुई प्रतिभाशाली छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य अनिल व्यास (उत्कृष्ट विद्यालय) एवं कृष्णा पाटीदार (प्रभारी प्राचार्य, पीएम श्री विद्यालय) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही सेवा भारती के जिला अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य तथा पालक समिति के सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिनका सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान अशफाक भाई द्वारा उच्च अंक प्राप्त करने वाली पाँच छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप सूटकेस भेंट किए गए।
अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान समारोह छात्राओं के परिश्रम, समर्पण एवं सफलता का प्रतीक रहा, साथ ही समाज में शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित करता है। सेवा भारती संस्था निरंतर समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।