BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 11:35 am
BIG NEWS : महाकाल के दर पर रवि किशन, गर्भगृह की चौखट पर टेका माथा, अभिनेता संजय मिश्रा ने भी लगाई हाजिरी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन कर देश के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बीती रात प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने परिवार में शादी सकुशल सम्पन्न होने पर आभार जताया।


गोरखपुर के सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन आज बुधवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकालेश्वर का विधि-विधान से पूजन और जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामनाएं भी कही। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से शाल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।


रवि किशन ने बताया सौभाग्यशाली
दर्शन के बाद रवि किशन ने मीडिया से बात करते हुए स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के चरणों में आने से जीवन धन्य हो जाता है। सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर की ‘देवतुल्य’ जनता समेत समस्त भारतवर्ष के कल्याण, परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ‘नया भारत’ निरंतर शक्तिशाली और उन्नतिशील बनता रहेगा। अंत में उन्होंने ‘नमो पार्वती पतये’ के उद्घोष के साथ सभी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।


अभिनेता संजय मिश्रा और विक्रम प्रताप ने भी लगाई हाजिरी
वहीं बीती रात प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। संजय मिश्रा ने परिवार में सकुशल शादी संपन्न होने पर भगवान महाकाल का आभार जताया। शादी के पहले भी संजय मिश्रा महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। संजय मिश्रा के साथ अभिनेता विक्रम प्रताप भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE