BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 1:29 pm
KHABAR : पार्थ कॉलोनी में गूंजा भक्तिरस, 83वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। सनातन धर्म, संस्कार के प्रति निष्ठा  निरंतर प्रगाढ़ होने से सब व्यस्तताओ के साथ सामुहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में हाजरी नगर में धर्म संस्कार बन गया है,जिसके चलते पार्थ कालोनी में सम्पन्न 83वें पाठ में भक्तो की उपस्थिति बढ़कर ही रही।


अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा,विव्दान, रामराष्ट्र आराधक संत श्रीचेतनराम जी (उदयपुर)की प्रेरणा से मंदिरो की इस नगरी में निरंतर प्रवाहित सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग का यह 83वां आयोजन पार्थ कालोनी में सम्पन्न हुआ।

 
सामुहिक पाठ का प्रारंभ लाभार्थी डबकरा परिवार (चचोर) के संजय डबकरा,अनिल डबकरा,अंकित डबकरा,अभय डबकरा,पोरवाल समाज अध्यक्ष रामनिवास मंडवारिया ,रामपाल मंत्री,शिवनारायण आचार्य, सत्यनारायण धनोतिया,घनश्याम धनोतिया,राधेश्याम पाटीदार, हरिराम हाड़ा, महेश पंचारिया आदि ने श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए किया। 


इस अवसर पर भजन प्रवाह में निरंजन पाराशर ने श्रीगणपति वंदना की तो राजकुमार मारू ने श्मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा हैश्भजन से ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। सत्यनारायण सोनी ने सभी संकट के समाधान हेतु श्रीहनुमान चालीसा पढ़ने का आग्रह भजन के माध्यम से किया।अरुण झंवर ने देश भर में गाया जाने वाला भजन श्मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जायेगेश् से पूरे पांडाल में खुब नृत्य करवाया।वहीं कमल विजयवर्गीय ने श्हेलो हुणजे रे मारा रूप चतुरभुज भाला वारा रेश् प्रसिद्ध लावणी से श्रीचारभुजाजी की अरदास की।वहीं गोपाल राठौर ने श्निराली थारी झांकी अनोखी थारी झांकी श्भजन से श्रीहनुमान जी का गुणगान किया। वहीं यूट्यूबर गोपाल हिन्दुस्तानी ने अपने भजन श्थारे ढोल नगाड़ा बाजे रे सालासर के मंदिर में हनुमान बिराज रेश् भक्तो को खुब नृत्य करवाया।


देश भर में गौमाता के संरक्षण हेतु संत समुदाय व पुजारियो व्दारा चलाए जा रहे अभियान की श्री नृसिंह मंदिर के पुजारी कथाकार गोविन्द उपाध्याय ने जानकारी देते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रार्थनापत्र सौंपने हेतु उपस्थित रहने का आग्रह सनातन समाज से किया।


अंत में सनातन सत्संग मंडल व्दारा लाभार्थी डबकरा परिवार पार्थ कालोनी रहवासी व सत्संग में भाग लेने वाले सभी सनातन परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए आगामी 28अप्रेल मंगलवार को रात्रि ठीक 8-30बजे सत्य सांई कालोनी जोगणिया माता मंदिर पर आयोजित 84वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग में अधिकतम संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE