BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2026, 11:02 am
BIG NEWS : अतिक्रमण हटाने के बाद वृद्ध की संदिग्ध मौत, अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन, प्रशासन ने मुआवजा व जांच का दिया आश्वासन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के समीप ग्राम जयसिंहपुरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के कुछ ही देर बाद 60 वर्षीय नानूराम जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद जिला चिकित्सालय परिसर में परिजनों ने हंगामा करते हुए प्रशासन एवं पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।

परिजनों का आरोप है कि प्रशासनिक अमला बिना पूर्व सूचना के आबादी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचा, जबकि जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कार्रवाई के दौरान झोपड़ी में आग लगाने तथा मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल डेटा डिलीट किए जाने जैसे आरोप भी लगाए।

मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापत सहित अन्य कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े हुए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई।

स्थिति को देखते हुए एसडीएम संजय साहू सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता राशि के तहत 4 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजने, रेडक्रॉस से तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता देने, आगजनी की घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराने का आश्वासन दिया।

प्रशासन के आश्वासन के बाद देर शाम परिजनों एवं कांग्रेस नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE