नीमच। जिले के नयागांव के पास केसरपुरा स्थित एक प्राइवेट कचरा गोदाम में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे पर धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। नयागांव से दमकल वाहन भी तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।