मनासा। नगर के अक्षत नगर क्षेत्र में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि मौके पर रखे प्लास्टिक पाइप पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि आसपास के मकानों पर भी इसका असर पड़ा। जानकारी के अनुसार तुगनावत के मकान के कांच तेज गर्मी और दबाव के कारण फूट गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।