नीमच। मालवा-मेवाड़ के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत शहाबुद्दीन बाबा रह.अले. की दरगाह पर 131वां राष्ट्रीय कौमी एकता उर्स बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह चार दिवसीय उर्स 21 से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
दरगाह कमेटी नीमच सिटी रोड के सदर मुन्ना दुर्रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स के तहत 22 अप्रैल बुधवार को रात 9 बजे ईशा नमाज के बाद महफिल-ए-शमां में सूफियाना कव्वाली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कव्वाल इकबाल रमजान फरीदी (जावरा), जुबेर साबरी (रामपुर, यूपी) तथा स्थानीय हाजी अकरम उमर कव्वाल ने अपने सूफियाना कलामों से समां बांध दिया। “मेहबूब की महफिल में मेहबूब सजाते हैं३”, “गरीबी इसलिए दामन में लेकर बैठा हूं३”, “तू मेरा करार है ख्वाजा३” जैसे कलामों ने समां बांध दिया।
उर्स के दौरान बाबा के आस्ताने पर चादर शरीफ और अकीदत के फूल पेश किए गए तथा देश-प्रदेश में अमन-चौन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इसके बाद जायरीनों के लिए तबर्रुक का वितरण किया गया।
दरगाह परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इस अवसर पर खजांची जाहिद कादरी, हमीद कादरी, जाकिर कुरैशी, आरिफ शेख, इम्तियाज भाई, शाहरूख भाई, फरीद उर्फ मुन्नाभाई, आफताब, अनवर खान सहित कई गणमान्य लोग एवं बाहर से आए सूफी संत उपस्थित रहे।