BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2026, 7:46 pm
NEWS : आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान 3 मई को, प्रविष्टियां अप्रैल माह की इस तारीख तक आमंत्रित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

उदयपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से विश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रांत द्वारा आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान हेतु पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।

समिति के सचिव प्रवीण कोटिया ने बताया कि यह सम्मान कार्यक्रम आद्य संवाददाता माने जाने वाले देवर्षि नारद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य सत्य, समाजहित एवं उत्तरदायी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत पत्रकारिता के पांच विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में चयनित पत्रकार को 21 हजार रुपये की सम्मान राशि, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इन श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रिंट पत्रकार, उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक (टीवी) पत्रकार, उत्कृष्ट छायाकार (फोटो) पत्रकार, उत्कृष्ट स्तंभकार एवं उत्कृष्ट स्थानीय यूट्यूब न्यूज चौनल शामिल हैं।

चित्तौड़ प्रांत के अंतर्गत आने वाले जिलों- अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, ब्यावर, प्रतापगढ़, सलूंबर, बारां एवं झालावाड़ के पत्रकार स्वयं अथवा किसी प्रस्तावक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन ऑनलाइन प्रपत्र के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आवेदन में विगत 3 वर्षों के कार्य, उपलब्धियां एवं संबंधित प्रमाण/लिंक प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद चयनित पत्रकारों को 3 मई 2026 को उदयपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

समिति ने अधिक से अधिक पत्रकारों से आवेदन करने की अपील की है, ताकि उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन वर्ष 2022 तक उदयपुर में आयोजित होता रहा है। इसके बाद इसे प्रांत स्तर पर विस्तारित करते हुए 2023 में अजमेर, 2024 में भीलवाड़ा एवं 2025 में कोटा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। वर्ष 2026 में पुनः इसका आयोजन उदयपुर में किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE