चित्तौड़गढ़। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर द्वारा गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सामुदायिक भवन, कुम्भा नगर में निःशुल्क परामर्श, जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन भाजपा के पूर्व पार्षद छोटू सिंह शेखावत, नरेन्द्र पोखरना, अनिल ईनाणी, शिव शर्मा, पंकज मोदी एवं शांति लाल जाट द्वारा किया गया।
शिविर में कुल 158 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें से 18 मरीजों को बेहतर उपचार हेतु उदयपुर रेफर किया गया। शिविर में सामान्य दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं तथा बीपी एवं शुगर की जांच भी की गई।
शिविर में डॉ. सूरज शर्मा, डॉ. विक्रम जाट, डॉ. अंकित यादव, डॉ. विकास गोस्वामी सहित मेडिकल स्टाफ महेन्द्र सिंह, गणपत सिंह, युवराज सिंह, पीयूष मेनारिया आदि ने सेवाएँ दीं।
इस शिविर का लाभ कुम्भा नगर हाउसिंग बोर्ड, करणी माता का खेड़ा, सांवरिया कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, दधीची नगर, बजरंग कॉलोनी, ज्योति नगर, वीर रेजीडेंसी, द्वारिका नगर, जे.के. पुरम, डाइट रोड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने लिया।