चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक राकेश व्यास की माताजी राजकुमारी व्यास पत्नी स्व चंद्रकिशोर व्यास निवासी खेरोट हाल मुकाम चित्तौड़गढ़ वाले का आकस्मिक निधन हो गया। डाइट रोड स्थित मोक्षधाम में उनकी अंत्येष्टि की गई। शनिवार 25 अप्रैल को उठावना रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आवास पर रखा जाएगा।
धर्मपरायण, सरल स्वभावी राजकुमारी व्यास अपने पीछे दो पुत्र मधुसूदन व्यास एवं राकेश व्यास, एक पुत्री अर्चना व पौत्र आयुष, हिमांशु, लक्ष्य, पौत्री प्रथा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई। शुक्रवार को दिवंगत व्यास की अंतिम यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन आवास चित्तौड़गढ़ से डायट रोड मोक्षधाम के लिए रवाना हुई, जहां उनकी अंत्येष्टि की गई। स्टाफ सहित कई गणमान्यजन व नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उपरोक्त जानकारी पत्रकार रेखा खाबिया ने दी।