BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 6:52 pm
NEWS : सेंट्रल अकादमी में धूमधाम से मनाया चित्तौड़गढ़ स्थापना दिवस ‘चित्तौड़ी आठम’, सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ, गूंजा मेवाड़ का गौरव और इतिहास, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सेंट्रल अकादमी विद्यालय में विरासत एवं विकास संस्थान की पहल पर चित्तौड़गढ़ का स्थापना दिवस “चित्तौड़ी आठम” बड़े उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर कामना राठौड़ एवं दिव्या शर्मा ने चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास, वीरता और त्याग की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़ की ऐतिहासिक धरोहर, वीरता एवं संस्कृति को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में गजेंद्र सर एवं दीपक सर द्वारा प्रस्तुत गीत ने सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति ने चित्तौड़ की भक्ति और शक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए वातावरण को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया।

विद्यालय प्राचार्य डॉ. परेश कुमार नागर ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। विरासत एवं विकास संस्थान के कोषाध्यक्ष पवन पटवारी ने भी उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE