नीमच। जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ‘कृति’ की साधारण सभा एवं नवीन कार्यकारिणी के चुनाव कल 26 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. अक्षय राजपुरोहित, सचिव कमलेश जायसवाल एवं प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्णा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि साधारण सभा का आयोजन रविवार सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित जाजूजी की बगीची में किया जाएगा।
बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करेंगे, जबकि सचिव कमलेश जायसवाल वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे। इनका अनुमोदन होने के बाद अध्यक्ष डॉ. अक्षय राजपुरोहित धन्यवाद ज्ञापन करते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करेंगे।
इसके पश्चात चुनाव अधिकारी कैलाश बाहेती की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।