नीमच। जनजातीय सुरक्षा मंच के तत्वावधान में 24 मई को प्रस्तावित दिल्ली यात्रा को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भारत भवन संघ कार्यालय, नीमच में आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं के आरक्षण एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री तिलकराज दागी, प्रांतीय खेल प्रमुख शंभू सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष प्रभुलाल चारण, जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला संयोजक पवन भील, आदिवासी भील सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रतन मालवत, नगरीय प्रमुख घनश्याम गौड़, हीरालाल, श्याम भील, रामनारायण भील, हरिराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव राजेश कुमार वर्मा ने किया।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।