पिपलियामंडी। अंचल क्षेत्र में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश शुरू होते ही राहत मिली।
क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई, क्योंकि फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है।
मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने बारिश का आनंद लेते हुए ठंडे मौसम का स्वागत किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में भी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रह सकता है।