कुकड़ेश्वर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार मनासा विकासखंड स्तरीय आदि गुरु शंकराचार्य जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मदनलाल लढा, गायत्री परिजन बंशीलाल कच्छावा, जिला शारीरिक प्रमुख दिलीप कुशवाह, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी तथा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मनासा मोहनलाल गुर्जर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बंशीलाल कच्छावा ने आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा करनी चाहिए। मदनलाल लढा ने बताया कि शंकराचार्य बाल्यकाल से ही अत्यंत प्रतिभाशाली थे। उनका जन्म आठवीं शताब्दी में केरल में हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही वेदों का ज्ञान प्राप्त किया तथा पैदल भ्रमण कर देश में चार मठों की स्थापना कर हिंदू समाज को संगठित किया।
दिलीप कुशवाह एवं मोहनलाल गुर्जर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं छात्रा रानू धनगर (बीएसडब्ल्यू) ने आदि गुरु शंकराचार्य का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी, अर्जुन धनगर, प्रहलाद धनगर, रवि कुमार, पत्रकार नरेंद्र चौधरी, सपना बैरागी, कुसुम चौहान, प्रियंका शर्मा सहित सीएमसीएलडीसी के छात्र-छात्राएं एवं महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा मालवीय ने किया तथा आभार प्रदर्शन अंजना रावत ने माना।