BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 10:19 am
KHABAR : नीमच में माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ विधि समारोह संपन्न, रतनगढ़ में गरिमामय वातावरण में हुआ आयोजन, नवीन कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 23 अप्रैल 2026 को नीमच जिला माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ विधि समारोह रतनगढ़ में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला संगठन की सदस्याओं एवं समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में पश्चिमांचल उपाध्यक्ष स्नेहलता मुंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष शांता गगरानी और निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना सारड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठन की नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारी इस प्रकार हैं- 

अध्यक्ष- संध्या ललित कुमार राठी (नीमच)
उपाध्यक्ष- अलका अनिल कुमार मुंदड़ा (रतनगढ़), मंजू राजेंद्र राठी (जावद)
सचिव- सपना निलेश मंडोवरा (रतनगढ़)
कोषाध्यक्ष- रेनुका आतिश तोतला (नीमच)
संगठन मंत्री- राज अनिल सोडाणी (मनासा)
संयुक्त मंत्री- वंदना मंत्री (नीमच), रमा सोमानी (जावद)
प्रचार मंत्री- इंदु मुंदड़ा (मनासा)
सांस्कृतिक सचिव- सुनीता राजेश परवाल (नीमच)
शपथ ग्रहण में विशेष सहयोग-  संध्या लाठी (मनासा)

अध्यक्ष संध्या राठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन समाज में महिला सशक्तिकरण, युवा और बालिकाओं की शिक्षा, आत्मसम्मान और परंपराओं के पालन के लिए लगातार कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और संगठन की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। रतनगढ़ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सचिन और कार्यकारिणी सदस्यों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। अंत में आभार सचिव सपना मंडोवरा ने व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE