चित्तौड़गढ़। निकटवर्ती मानपुरा के समीप खामका बालाजी मंदिर परिसर में स्थित महामाता अंजना का 17वां पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के दर्शन किए।
खामका बालाजी सेवा समिति के मुख्य व्यवस्थापक परसराम टेलर ने बताया कि समिति अध्यक्ष गोपीलाल टाक के मार्गदर्शन में पाटोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। वहीं महामाता अंजना का विभिन्न पुष्पों से मनमोहक श्रृंगार किया गया तथा स्वर्ण आभूषण धारण कराए गए।
कार्यक्रम के दौरान समिति उपाध्यक्ष मनोज अन्छेरा सहित पुरुष एवं महिला भक्तजनों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर कैलाश प्रजापत, मदनलाल कुमावत, राजेश पारीक, मनोहर कुमावत, रामावतार विजयवर्गीय, बबूल अन्छेरा, शिव नारायण कुमावत, नरेन्द्र कुमार बाटू, जीवनलाल कुमावत, अमित शर्मा, टुक टूक, विशाल शर्मा, गोपाललाल शर्मा, बहादुर सिंह सिसोदिया सहित आसपास क्षेत्र से आए अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।