BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 6:28 pm
NEWS : हज़रत रोशन अली बाबा साहब का 65 वां चार दिवसीय सद्भावना उर्स 28 से, आयोजन को लेकर उर्स कमेटी ने पूरी की व्यापक तैयारियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा में कौमी एकता, भाईचारे एवं सूफी परंपरा के प्रतीक हज़रत रोशन अली बाबा साहब का 65 वां चार दिवसीय सद्भावना उर्स आज मंगलवार से श्रद्धा,आस्था और उल्लास के साथ प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर उर्स कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हाल ही में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया

कुरआन ख्वानी व चादर शरीफ जुलूस से होगा आगाज़-
उर्स कमेटी के सदर सादिक हुसैन ने बताया कि 28 अप्रैल को प्रातः फजर की नमाज के पश्चात कुरआन ख्वानी के साथ उर्स का आगाज़ होगा। सायं 4 बजे बस स्टैंड स्थित हज़रत केली वाले बाबा साहब के आस्ताने से चादर शरीफ का भव्य जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही मदरसा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

महफिल-ए-कव्वाली रहेंगी मुख्य आकर्षण-
29 अप्रैल को नमाज़-ए-ईशा के बाद महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन होगा,जिसमें उज्जैन के लोकेश जीवन साबरी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, वहीं भोपाल के मशहूर कव्वाल हाजी मुकर्रम अली वारसी सूफियाना कलाम पेश करेंगे। 30 अप्रैल को दिल्ली के प्रसिद्ध कव्वाल आमिर आरिफ साबरी अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे।

महफिल-ए-रंग व कुल की रस्म के साथ होगा समापन-
1 मई को नमाज़-ए-जुहर के बाद महफिल-ए-रंग का आयोजन किया जाएगा,जिसमें लोकेश जीवन साबरी एवं आमिर आरिफ साबरी संयुक्त प्रस्तुति देंगे। कुल की रस्म अदायगी के साथ उर्स का समापन होगा तथा अंजुमन जमात खाना में आम लंगर वितरित किया जाएगा।

कमेटी सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियां-
उर्स कमेटी के संयोजक मोहम्मद फारूक निज़ामी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में सचिव मतलूब अजमेरी,कोषाध्यक्ष अयाज़ अहमद खान,नायब सदर जाकिर हुसैन खान,उर्स संयोजक मोहम्मद फारूक छिपा,साकिब छिपा,भूरू मेव,तनवीर अली,अयाज़,साहिल,अमीरउल्ला खान,मोहसिन खान,आजाद गौरी,फिरोज मंसूरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE