BREAKING NEWS
BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 6:49 pm
NEWS : राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी एवं चिकित्सालय सलाहकार समिति की संयुक्त बैठक आयोजित, जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) एवं चिकित्सालय सलाहकार समिति की संयुक्त बैठक सोमवार को जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में एवं चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की उपस्थिति में आयोजित हुई।

बैठक में जिला चिकित्सालय, महिला एवं बाल चिकित्सालय तथा मेडिकल कॉलेज से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में पीपीपी मोड पर संचालित हिमोडायलिसिस यूनिट की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर एवं विधायक ने यूनिट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उपनियंत्रक एवं प्रभारी हिमोडायलिसिस को प्रतिदिन होने वाले डायलिसिस एवं व्यवस्थाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के संचालन को लेकर चर्चा करते हुए वर्तमान पीपीपी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। मेडिकल कॉलेज के विस्तार हेतु अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश प्रदान किए गए। मेडिकल कॉलेज को घोसुंडा डेम से पानी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई तथा इस कार्य को डीएमएफटी मद से करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक एमआरआई मशीन क्रय करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आरएमआरएस मद से आरटीपीपी नियमों की पालना करते हुए नवीनतम मानकों की मशीन खरीदने के निर्देश दिए गए।

जिला चिकित्सालय में बढ़ते मरीज भार को देखते हुए 500 केवीए डीजल जनरेटर खरीदने, हिस्टोपैथोलॉजी लैब, डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन, इको कार्डियोग्राफी मशीन, डेंटल चेयर एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। ब्लड बैंक हेतु मोबाइल वाहन क्रय करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

महिला एवं बाल चिकित्सालय में बाउंड्रीवाल पर फेंसिंग कार्य करवाने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने एवं अवैध वसूली की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विधायक ने पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए अलग से कार्मिक लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में महिला एवं बाल चिकित्सालय में प्रसूताओं को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, डिलीवरी के समय चिकित्सकों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रसूताओं एवं परिजनों से किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं शिकायत निवारण हेतु अलग मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

चिकित्सालय में अग्निशमन सुरक्षा प्रणाली को सुचारू रखने, आईसीयू पैनल केबल कार्य, रंगरोगन कार्य, एसटीपी मरम्मत, नालों की सफाई एवं मरीज परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था हेतु बेंच खरीदने सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने, पार्किंग हेतु स्वचालित बैरियर लगाने, चिकित्सालय में सुरक्षा गार्ड बढ़ाने तथा गार्डन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने बिरला सीमेंट वर्क्स के प्रतिनिधियों को चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण, छायादार पेड़ एवं बैठने की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद्र गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव,  विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE