BREAKING NEWS
BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 10:17 am
SHOK SAMACHAR : वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र अहीर (प्यासा भैया) का निधन, शहर में शोक की लहर, एमडी मुस्तफा हुसैन ने जताया गहरा शोक, बोले- जनसेवा की मिसाल छोड़ गए, वॉईस ऑफ एमपी परिवार ने दी श्रद्धांजलि, पढ़िए खबर

Share On:-

नीमच। शहर की जनता के बीच “प्यार से प्यासा भैया” के नाम से पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी महेंद्र अहीर के निधन की खबर जैसे ही मंगलवार सुबह बघाना सहित पूरे शहर में फैली, हर ओर शोक की लहर दौड़ गई। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत और समाज में गहरा दुख व्याप्त है। उनकी शवयात्रा आज सुबह 10.30 बजे निज निवास से निकलेगी। 

महेंद्र अहीर लंबे समय से मंडी प्रतिनिधि के रूप में बाबजी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद किया। उनकी खबरें आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं।

वे न केवल अपने समाज में बल्कि सर्व समाज में भी एक सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व थे। सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और मददगार प्रवृत्ति के कारण वे सभी के बीच खास पहचान रखते थे। “प्यार से प्यासा भैया” के नाम से वे खास तौर पर आम जनता के दिलों में बसे हुए थे।

उनके निधन से शहर ने एक सक्रिय पत्रकार, समाजसेवी और जनसेवक को खो दिया है। यह क्षति लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पत्रकार साथियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।

वरिष्ठ पत्रकार व बाबजी नेटवर्क के एमडी मुस्तफा हुसैन ने उन्होंने कहा कि महेंद्र अहीर जैसे समर्पित और संवेदनशील पत्रकार बहुत कम होते हैं। उनकी कलम हमेशा सच और जनहित के लिए चली। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेगी, और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE