नीमच। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि स्व. मोहनलाल अहीर के ज्येष्ठ पुत्र, गजेंद्र अहीर (टीटू उस्ताद) के बड़े भ्राता, राज के बड़े पापा, मोहित और चानू के पिताजी पत्रकार महेंद्र अहीर (प्यासा भैया) का रात्रि में असामयिक निधन हो गया है, जिनकी शवयात्रा आज 28 अप्रैल सुबह 10.30 बजे उनके निज निवास अहीर मोहल्ले से बघाना मुक्तिधाम ले जाई जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।