BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 10:43 am
REPORT : ऑपरेशन मुस्कान के तहत गरोठ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उड़ीसा से किया नाबालिग बालिका को बरामद, मोबाइल लोकेशन से हाथ लगा अहम सुराग, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में गुमशुदा बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील तथा एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना गरोठ के अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृता को सफलतापूर्वक दस्तयाब किया गया।

घटना का विवरण-
दिनांक 27.04.2025 को फरियादी निवासी बंजारी, थाना गरोठ, जिला मंदसौर (म.प्र.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री (परिवर्तित नाम संगीता) अपने भाई के घर बासगोन से बिना बताए कहीं चली गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अपहृता की तलाश की गई। प्राप्त मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहृता के उड़ीसा में होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर थाना प्रभारी उनि बलवीर सिंह यादव द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सउनि बलवान सिंह देवड़ा के नेतृत्व में टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मलखानगिरी, उड़ीसा से अपहृता को सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में लेकर दस्तयाब किया। प्रकरण में बालिका एवं परिजनों से पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

सराहनीय कार्य-
इस कार्यवाही में उनि बलवीर सिंह यादव (थाना प्रभारी गरोठ), सउनि बलवान सिंह देवड़ा, सउनि मीना राठौर, प्रआर 210 मानसिंह भाटी, आरक्षक 726 संजय बम्बोरिया एवं प्रधान आरक्षक मुजफ्फरउद्दीन (साइबर सेल, मंदसौर) का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE