चित्तौड़गढ़। रावतभाटा थाना पुलिस ने डकैती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रावतभाटा थाने पर दिनांक 18 सितंबर 2025 को प्रार्थी महेश श्रृंगी ने रिपोर्ट पेश कि की रात्रि को अज्ञात 4-5 मुल्जिमान द्वारा मकान की छत पर सीढी का गेट तोडकर मकान में घुसकर कमरो में रखी अलमारियों के लॉक तोडकर सोने चांदी के आभूषण व 70 हजार रूप्ये चोरी कर ले गये जिस पर प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रकरण में फरार आरोपी पप्पुलाल पिता देवीलाल कंजर निवासी नावली पुलिस थाना गांधीसागर जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में डीवाईएसपी शंकरलाल के सुपरवीजन में थानाधिकारी संजीव स्वामी के नेतृत्व मे कानि . दानवीर,रामअवतार की एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा प्रकरण में डकैती के लम्बे समय से फरार चल रहे 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी पप्पुलाल को डिटेन किया जिसको प्रकरण में बापर्दा गिरफतार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।