सरवानिया महाराज। गांव नेवड़ के गोवर्धन लाल की धर्मपत्नी, रामचंद्र की बहु, मुन्नालाल की भाभीजी, मुकेश, राहुल की काकीजी, राकेश की बड़ी मम्मी, दशरथ कुमार की पूज्य माताजी रवि, प्रदीप, युवान की दादी जी घीसी बाई खाती पटेल ग्वालिया का आज 28-04-2026 को 60 वर्ष आयु में स्वर्गवास हो गया है। वह मिलनसार सरल स्वभाव सामाजिक धार्मिक व्यक्तित्व की महिला थी। उनकी शवयात्रा उनके निज निवास स्थान से निकाली गई एवं गांव के मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैंकड़ों ग्रामीणों एवं समाज रिश्तेदारों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।