चित्तौड़गढ़। साध्वी शिरोमणि यश कंवर महाराज सा का 11वाँ पुण्य स्मृति दिवस श्री नंदिनी गोशाला, लाल जी का खेड़ा, चित्तौड़गढ़ में गौमाता को गुड़ एवं हरी घास खिलाकर श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।
श्री शीतल वेणी यश सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पगारिया ने बताया कि इस अवसर पर गोशाला में यश चालीसा का पाठ कर धर्मलाभ प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में श्रमण संघ के अध्यक्ष किरण डांगी, महामंत्री राजेश सेठिया, मंत्री प्रदीप बाबेल, श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के मंत्री सुधीर जैन, महिला परिषद अध्यक्ष संगीता चिप्पड़, चंदनबाला महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डांगी, सैंथी महिला मंडल अध्यक्ष सरोज नाहर, श्री वेणी यश महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला कर्णावट, संरक्षक विमला पगारिया, इंद्रा चौरडिया, रेखा डांगी, श्वेता सेठिया, आशा कोठारी, कमला कर्णावट, लक्षिता कर्णावट, शांता बडाला, पुष्पा पगारिया, सपना बाबेल, राजेश पगारिया, प्रकाश पगारिया, धर्मवीर कोठारी, रतनलाल पोखरना, रतनलाल बोहरा, पदम पोखरना, लादुलाल कोठारी, मनोहरलाल सेठिया, गौतम सिंघवी, भगवतीलाल डांगी, चिनु कर्णावट, दीपक कर्णावट, दिनेश पगारिया, प्रमोद कोठारी, नवीन बाबेल, छीतरमल चंडालिया, महावीर सेठिया सहित अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।