BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2026, 10:24 am
KHABAR : चौकड़ी में 5 दिवसीय श्री राम-कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 29 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा धार्मिक महाआयोजन, श्री चारभुजानाथ मंदिर में होगी दिव्य प्राण प्रतिष्ठा, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। अरावली पर्वत की गोद में स्थित ग्राम चौकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर पर पांच दिवसीय “श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ” का भव्य आयोजन 29 अप्रैल से 3 मई तक किया जाएगा। इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में 18 अप्रैल को श्री राम दिव्य रथ का आगमन हो चुका है। वहीं 28 अप्रैल को विशाल जल कलश यात्रा एवं श्री चारभुजा जी का बेवाण आगमन संपन्न हुआ।

प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन-
आयोजन के अंतर्गत 28 अप्रैल से 3 मई तक प्रतिदिन मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

3 मई को प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ-
3 मई को विद्वान पंडितों के सानिध्य में श्री चारभुजानाथ, श्री शिवजी एवं श्री बालाजी की विग्रह मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर पंचकुण्डीय श्री अनुराधा नक्षत्र श्री मित्रदेव यज्ञ का आयोजन श्री बानोडा बालाजी के सानिध्य में संपन्न होगा। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।

धर्मप्रेमियों से सहभागिता की अपील-
चारभुजा मंदिर चौकड़ी सेवा समिति एवं श्री बानोडा बालाजी सेवा मंडल ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE