चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में आस्था मित्र मंडल के तत्वावधान में 10वां श्री श्याम सुर संगम कार्यक्रम 20 मई से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन मोहिनी एकादशी के अवसर पर आस्था मित्र मंडल के सदस्यों एवं उपस्थित श्याम प्रेमियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ताली-कीर्तन के माध्यम से बाबा श्याम को आगमन का निमंत्रण दिया गया। आस्था मित्र मंडल चंदेरिया के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 20 मई को श्याम मेंहदी एवं ताली कीर्तन से होगी।
21 मई को निकलेगी निशान यात्रा-
21 मई को पैदल निशान यात्रा दोपहर 4 बजे कुमार वाटिका से प्रारंभ होकर चंदेरिया उपनगर में भ्रमण करते हुए सर्वाेदय साधना संघ आश्रम परिसर में संपन्न होगी।
22 मई को हास्य कवि सम्मेलन-
22 मई 2026 को विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के ख्यातनाम कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें दीपक पारीक (भीलवाड़ा), दिनेश देशी घी (शाजापुर, मध्य प्रदेश), प्रतीक गुप्ता (मेरठ), सपना सोनी (आगरा), संजीव सजल (भीलवाड़ा), वीरेंद्र विद्रोही (ललितपुर, मध्य प्रदेश) एवं मनीष मानव (मांडलगढ़) शामिल रहेंगे।
23 मई को श्याम संकीर्तन-
23 मई 2026 को रात्रि 8 बजे से श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें हरी राजस्थानी (प्रतापगढ़), पारस (वृंदावन), माधवी, मास्टर ध्रुवंश लाडला (वृंदावन) एवं प्रेम शर्मा (लक्ष्मणगढ़, सीकर) द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम में 56 भोग, आलौकिक श्रृंगार, दिव्य ज्योत एवं आतिशबाजी जैसे विशेष आयोजन भी किए जाएंगे। श्री श्याम दरबार सेवा निकुंभ नरेश द्वारा संपन्न कराई जाएगी।
इस आयोजन को लेकर श्याम प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंडल के सदस्यों ने 10वां श्याम सुर संगम भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।