BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2026, 3:35 pm
BIG NEWS : नीमच में भव्य सत्य सनातन सामूहिक विवाह सम्मेलन, 31 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, 52 ढोल, 3 बैंड और 16 बग्घियों संग निकली शानदार बिंदौली, रानी सती दादी धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए विवाह संस्कार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बघाना स्थित बालाजी धाम एवं रानी सती दादी धाम परिसर में आयोजित सत्य सनातन सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार को अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन ने सामाजिक समरसता, सेवा भाव और संस्कारों की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

भव्य बिंदौली ने शहर को बनाया उत्सवमय-
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वीर पार्क रोड स्थित माहेश्वरी भवन से वर-वधू एवं परिजनों के आगमन के साथ हुई। स्वागत एवं स्वल्पाहार के पश्चात सुबह 9 बजे ढोल-ढमाकों और बैंडबाजों के साथ भव्य बिंदौली निकाली गई। 52 ढोल और 3 बैंड की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया। यात्रा का विशेष आकर्षण फूलों एवं गुब्बारों से सजी 16 बग्घियां रहीं, जिनमें 31 जोड़े सवार होकर निकले।

रानी सती दादी की प्रतिमा बनी श्रद्धा का केंद्र- 
शोभायात्रा में आगे धर्मध्वजा लिए श्रद्धालु चल रहे थे, वहीं पीछे पालकी में विराजित रानी सती दादी की दिव्य चलित प्रतिमा श्रद्धा का केंद्र बनी रही। यात्रा जैन भवन रोड, टैगोर मार्ग, कमल चौक, घंटाघर, सराफा बाजार होते हुए भारत माता-फोरजीरो चौराहा पहुंची। मार्ग में विभिन्न समाजसेवी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

वैदिक रीति से सम्पन्न हुए विवाह संस्कार-
रानी सती दादी धाम परिसर में सजे विशाल पंडाल में वैदिक रीति से तोरण, वरमाला, पाणिग्रहण संस्कार एवं सप्तपदी की रस्में संपन्न हुईं। मंत्रोच्चार एवं मांगलिक ध्वनियों के बीच पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल- 
आयोजन में लगभग 5 हजार लोगों की उपस्थिति रही। अतिथियों के लिए भोजन प्रसादी की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। दोपहर बाद नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष देकर विदाई दी गई।

सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का संगम-
इस भव्य आयोजन का संचालन श्री रानी सती दादी मंदिर ट्रस्ट, अन्नपूर्णा सेवा न्यास एवं नानीबाई मायरा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजकों ने इसे सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का संगम बताते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री तरुण बाहेती, कैलाश धानुका, सुनील धानुका, राकेश पप्पू जैन, प्रकाश मंडवारिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE