नीमच। समीपस्थ राज्य राजस्थान के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में बुधवार, 29 अप्रैल को श्री राम मंदिर अयोध्या के शिलापूजन के आचार्य पंडित गंगाधर जी पाठक (मैथिल, वृंदावन) का आगमन हुआ।
आचार्य पंडित गंगाधर पाठक ने मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम के पुजारी पंडित प्रदीप नागदा एवं उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा नागदा द्वारा उनका स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि आचार्य पंडित गंगाधर पाठक ने अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं शिलान्यास के दौरान पूजन कार्य संपन्न कराया था तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य आचार्य की भूमिका निभाई थी।