BREAKING NEWS
गुना में छात्रों के समर्थन में सिविल सोसायटी.. <<     गुप्त नवरात्रि पर मां विंध्यवासिनी धाम के.. <<     KHABAR : इंद्र देव की आराधना में उमड़ा रैगर समाज,.. <<     BIG NEWS : पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों को.. <<     KHABAR : विनय कुमार बामने को दी जन्मदिन की.. <<     KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2026, 7:35 pm
KHABAR : राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में नीमच जिले के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन, 16 पदक जीतकर बढ़ाया गौरव, लगा बधाईयों का तांता, प्रतियोगिता में प्रदेश के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने की थी सहभागिता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र, कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वावधान में तथा कराते डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन जिला धार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को अहमदाबाद रोड स्थित जैतपुरा (धार) में किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 400 से अधिक पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीमच जिले के खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत एवं 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

टीम मैनेजर मीरा थापा ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों- सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 एवं सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। एमेच्योर कराते एसोसिएशन एमपी के अध्यक्ष शिहान जयदेव शर्मा एवं महासचिव सेन्साई परितोष शर्मा (विक्रम पुरस्कार से सम्मानित) ने नीमच जिले का एफिलिएशन सर्टिफिकेट जिला सचिव मीरा थापा (थर्ड डान ब्लैक बेल्ट) को सौंपा।

उपाध्यक्ष विनोद सहरा, दीपक थापा एवं डॉ. योगेंद्र धाकड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि खिलाड़ियों के परिश्रम और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल हुई है, जो नीमच जिले के लिए गर्व का विषय है।

प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 एवं सीनियर वर्ग की स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। नीमच जिले के 20 खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पदक विजेता खिलाड़ियों में पाल माही विनोद कुमार (1 रजत, 1 कांस्य), अनघा डॉ. योगेश धाकड़ (2 स्वर्ण), जिया राहुल गुप्ता (1 कांस्य), साधना के कुमार (1 कांस्य), परिधि प्रकाश परदेशी (1 कांस्य), दिव्यांश विनोद सहरा (1 स्वर्ण, 1 रजत), जैक्स गोविंद सिंह (1 स्वर्ण, 1 रजत), हर्षित कुमार (1 कांस्य), हार्दिक देवेंद्र नरवर (1 कांस्य), आतिफ इमरान खान (1 कांस्य) तथा आर्यन आरके जोशी (1 रजत, 1 कांस्य) शामिल हैं।

मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी अशोक अरोरा द्वारा सभी खिलाड़ियों को नीमच आगमन पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

टीम कोच संस्कार शर्मा एवं परिधि परदेशी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने नीमच जिले का प्रतिनिधित्व किया और 16 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE