BREAKING NEWS
गुना में छात्रों के समर्थन में सिविल सोसायटी.. <<     गुप्त नवरात्रि पर मां विंध्यवासिनी धाम के.. <<     KHABAR : इंद्र देव की आराधना में उमड़ा रैगर समाज,.. <<     BIG NEWS : पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों को.. <<     KHABAR : विनय कुमार बामने को दी जन्मदिन की.. <<     KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2026, 4:19 pm
NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय ऑब्स्टेकल प्रतियोगिता आयोजित, कैडेट्स ने दिखाया दमखम, अनुशासन और टीमवर्क, हमीर हाउस रहा विजेता, कुश और जयमल हाउस क्रमशः दूसरे-तीसरे स्थान पर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में कैडेट्स के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने हेतु अंतर सदनीय ऑब्स्टेकल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

स्कूल के ऑब्स्टेकल ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया रहे। उनका स्वागत सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता संयोजक टोनी अब्राहम ने किया।

प्रतियोगिता में कैडेट्स ने विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, त्वरित निर्णय क्षमता तथा टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान अनुशासन, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का समन्वय देखने को मिला।

जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कैडेट्स में धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, समन्वय एवं खेल भावना का विकास करना था।

व्यक्तिगत श्रेणी परिणाम-
बादल हाउस के कैडेट अंशु मांजू ने 1.26 मिनट में कोर्स पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लव हाउस के कैडेट शिव शक्ति ने 1.34 मिनट में द्वितीय स्थान हासिल किया। हमीर हाउस के कैडेट अनुष्क जादौन, प्रताप हाउस के कैडेट अंकित खर्रा तथा सांगा हाउस के कैडेट हिमांशु खालिया ने 1.36 मिनट में कोर्स पूरा कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सदनीय परिणाम-
हमीर हाउस ने प्रथम, कुश हाउस ने द्वितीय तथा जयमल हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य कर्नल जसरोटिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं कैडेट्स के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में विजेता हाउस को ट्रॉफी प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE