चित्तौड़गढ़। डीएसपी कार्यालय भदेसर की पुलिस टीम ने वर्ष 2023 में दर्ज मारपीट के एक प्रकरण में पिछले करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के द्वारा रेंज स्तर पर स्थाई वारण्टीयों, भगोडों, मफरूर की धरपकड हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक-2 के अंतर्गत डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के नेतृत्व में एएसआई पप्पु सिंह,कानि पंकज कुमार द्वारा थाना भदेसर पर वर्ष 2023 में मारपीट की घटना के संबंध में दर्ज प्रकरण में आरोपी नारायण लाल नायक उर्फ छोटू पिता भैरू लाल नायक निवासी करेडिया थाना भदेसर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी के चित्तौड़गढ़ आने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने दिनांक 26 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद अनुसंधान आरोपी को दिन न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भदेसर थाने पर आर्म्स एक्ट, कोतवाली निंबाहेड़ा थाने पर एनडीपीएस एक्ट एवं उदयपुर के सुरजपोल तथा मंदसौर कोतवाली थाने पर चोरी के प्रकरण दर्ज है।