BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2026, 3:12 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ तस्करी, जब मोटरसाइकिल से निकले आरोपी तो रास्ते में खाकी की नाकाबंदी देख भागने लगे सुरेश व शब्बीर तो हुआ शक, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो अधिकारियों के उडे़ होश, इतना था माल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना कपासन पुलिस ने नशाखोरी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.72 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। 


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी  मुकुल शर्मा के निर्देशन एंव डीएसपी कपासन हरजीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील शर्मा द्वारा बुधवार को अम्बेडकर भवन के पास की जा रही नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल आई जिस पर चालक सहित दो व्यक्ति सवार थें, जो पुलिस नाकाबंदी देखकर मोटर साईकिल को वापस घुमाकर भागने लगे, मोटर साईकिल कि आगे की प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नही थे। मोटर साईकिल पर बैठे दोनो व्यक्ति काफी घबराये हुये थे जिनसे पूछताछ पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। मोटर साईकिल के चालक को नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुरेश पिता रामेश्वर व्यास निवासी व्यास मोहल्ला कपासन व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शब्बीर खान पठान पिता रमजु खान पठान उम्र 51 साल निवासी फकीर मोहल्ला कपासन होना बताया। मोटर साईकिल चालक सुरेश की तलाशी ली गई तो कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली। पीछे बैठे व्यक्ति शब्बीर खान की तलाशी में एक प्लास्टिक की थैली में भूरा मटमेला रंग का पाउडर भरा हुआ मिला, थैली का मुंह खोलकर देखा, सुंघा, परखा स्मैक होना पाया गया और सुरेश व्यास व शब्बीर खान पठान से पूछने पर उन्होने भी अफीम से निर्मित स्मैक होना बताया जिसको कांटे से वजन किया गया तो 3.72 ग्राम वजन होना पाया गया। तथा दोनो के विरुद्ध एन.डी.पी. एस. एक्ट का अपराध करना पाया जाने से मौके पर ही डिटेन करते हुए मादक पदार्थ व मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है।


जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE