मंदसौर। दिनांक 28.05.2026 को ईद पर्व जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना द्वारा जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक मीना ने मय पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा शिवना नदी एवं आसपास स्थित जलाशयों, जल संग्रहण स्थलों जैसे रामघाट बैराज, कालाभाटा डैम सहित अन्य जल स्त्रोतों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार के अवशिष्ट पदार्थ या अपशिष्ट सामग्री को जल स्त्रोतों में न डाला जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस. बघेल, एसडीएम शिवलाल शाक्य, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, वाय.डी. नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।
पूरे क्षेत्र में ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।