चित्तौड़गढ़। थाना शंभूपुरा पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनिया पंथ में हुई चोरी एवं नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एसी, एलईडी टीवी, कूलर, इन्वर्टर बैटरी सहित अन्य सामान तथा चोरी में प्रयुक्त टेम्पू बरामद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि दिनांक 13 मई 2026 को अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनिया पंथ के अन्दर लगे फ्रिज, एसी, कूलर, एल ई डी, बैटरी, आदि कई सामान ताले तोड़कर चोरी करने के सबंन्ध में रिपोर्ट प्राप्त हुई। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर चोरी की वारदातो का खुलासा हेतु एक विशेष आसूचना टीम का गठन किया गया। आसपास के सी.सी.टी.वी कैमरे चेक किए गये। नकबजनी की वारदातो में अज्ञात अभियुक्तगणो की तलाश हेतु ए.एस.पी मुकुल शर्मा व डी.एस.पी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मराज मीना के नेतृत्व में टीम को वारदात का खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रकरण में गठित टीम द्वारा परम्परागत तरीको सभी संदिग्ध की गतिविधियों के बारे ठोस जानकारी एकत्रित की गई। टीम के द्वारा प्रकरण में चोरी करने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार कर चोरी गया माल, एसी सेट कम्प्रेशर सहित 2,जम्बो कुलर बडा 1,प्लास्टीक का छोटा कुलर 1, इन्वर्टर युपीएस 1. इन्वर्टर की बेट्री बडी 2. एलईडी टीवी 1. पॉवर स्टेब्लाईजर व अन्य सामान बरामद किया । चोरी के माल को ले जाने में प्रयुक्त वाहन टेम्पू बरामद किया गया। अभियुक्तगण से पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. मुराद शाह पिता रजाक शाह मुसलमान उम्र 27 साल निवासी निकुम्भ हाल हुसेनी चौक डुंगला
2. शोभालाल उर्फ ललित मेघवाल पिता मदनलाल मेघवाल उम्र 28 साल निवासी मेघवालो का मोहल्ला डॅुगला हाल घाटी के उपर भुवाणा थाना सुखेर जिला उदयपुर
3. ईमरान खां पिता आजाद खां मुसलामान निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा हाल बाबु बस्ती निम्बाहेडा
कार्यवाही करने वाली टीम- एएसआई ,सकेन्द्र सिंह,हैडकानि.फतेह सिंह ,कानि.लालचंद, मुकेश कुमार, प्रकाश, महेन्द्र कुमार।