नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उचेड़ निवासी एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनलाल पिता गंगाराम बंजारा (28) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मदनलाल ने 25 मई को अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल मनासा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
जिला चिकित्सालय में पिछले चार दिनों से उसका उपचार चल रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।