गरोठ। थाना पुलिस ने कोटडाबुजुर्ग गांव में कार्रवाई करते हुए सट्टा लिखते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में अवैध सट्टा गतिविधि संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची एवं नगदी बरामद की गई।
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।