BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2026, 4:02 pm
NEWS : टॉप- 10 वांछित अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलर्स दुकान में नकली बालियां रख असली सोना उड़ाने का खुलासा, शातिर चोर दबोचा, चोरी की सोने की बालियां और बाइक बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान से असली सोने के आभूषण चोरी कर उनकी जगह नकली आभूषण रखने वाले शातिर आरोपी प्रकाश बावरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई सोने की बालियां तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था। उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी, लूट, चोरी का माल रखने, मारपीट एवं रास्ता रोकने सहित कुल 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को डाक बंगला रोड, निम्बाहेड़ा निवासी प्रार्थी सचिन सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी पुश्तैनी सोना-चांदी की दुकान पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ खरीदारी के बहाने आया। उसने अपना नाम प्रकाश बावरी निवासी चंगेड़ी बताया और कान की बालियां देखने की बात कही।

दुकान संचालकों द्वारा बालियों का बॉक्स दिखाए जाने के दौरान आरोपी और उसकी पत्नी ने बातों में उलझाकर करीब 3 ग्राम वजन की एक असली सोने की बाली चोरी कर ली तथा उसकी जगह नकली बाली रख दी। बाद में जांच करने पर नकली बाली मिलने से चोरी का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान प्रकाश बावरी और उसकी पत्नी के रूप में हुई।

मामले में प्रकरण दर्ज कर एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में एएसआई देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राजूसिंह एवं धर्मेन्द्र कुमार शामिल थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित आरोपी प्रकाश बावरी पिता स्व. उदयलाल बावरी, निवासी चंगेड़ी, थाना सदर निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक जोड़ी सोने की बालियां (वजन 3.300 ग्राम) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड-
चोरी के 7 प्रकरण दृ थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा, छोटीसादड़ी (प्रतापगढ़), माण्डल (भीलवाड़ा), डूंगला (चित्तौड़गढ़) एवं केसरियाजी (उदयपुर) में दर्ज।
लूट, चोरी एवं चोरी का माल रखने का 1 प्रकरण दृ थाना निकुम्भ, जिला चित्तौड़गढ़।
मारपीट एवं रास्ता रोकने का 1 प्रकरण दृ थाना सदर निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE