नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम आमलीखेड़ा निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुवीर सिंह पिता प्यार सिंह राजपूत (32) के रूप में हुई है, जो बोरदिया कला में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह शुक्रवार रात बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बेलारी और गुलाबखेड़ी के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वे सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असमय मृत्यु से परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर है।
नीमच सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश कर रही है।