BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2026, 5:08 pm
KHABAR : जिला विद्युत कर्मचारी सहकारी साख संस्था की वार्षिक सभा में सम्मानित हुई प्रतिभाएं, दीपावली पूर्व संस्था सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांष की घोषणा, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिला विद्युत कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्यादित खरगोन की 45वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सीता मंगल भवन में किया गया। रविवार को इस सभा में संस्था से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही संस्था सदस्यों के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य संस्था के वर्षभर के कार्यों और वित्तीय स्थिति पर चर्चा करना था। यह वार्षिक सभा दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की।


संस्था के एफएस खान ने बताया दूसरे सत्र में संस्था की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने सुझाव भी दिए। वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खातों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान, संस्था ने उन 55 सदस्यों को सम्मानित किया जिन्होंने अपनी सेवाकाल में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। साथ ही, संस्था से जुड़े कर्मचारियों के 60 से अधिक मेधावी बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ सकें। यह सम्मान समारोह संस्था की सामाजिक जिम्मेदारी और कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


संस्था संचालक एलएन मालवीय एवं गजेंद्र गीते ने बताया कि सहकारी साख संस्था अपने सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये संस्था सदस्यों में बचत की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरु की थी, जो आज विशाल वटवृक्ष की भांति फल-फूल रही है। दीपावली पूर्व संस्था सदस्यों को लाभांश की 10 प्रतिशत राशि भी बैंक खातों में भेजी जाएगी।


सभा का संचालन संस्था संचालक विजय कुमार यादव ने किया। आभार सचिव महेंद्र सिंह चौहान ने माना। इस दौरान संचालक नितीन मंडलोई, जिला सह संघ प्रतिनिधि प्रेमचंद पाटीदार एवं संचालक श्रद्धा पाटीदार, सहित जिलेभर के सदस्य एवं परिवारजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE