गरोठ। गरोठ क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई किए जाने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांधीसागर क्षेत्र के आसपास से बड़ी मात्रा में डोडाचूरा जब्त किए जाने की खबर है।
सूत्रों से मिल रही प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान करीब 33 क्विंटल डोडाचूरा पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि जब्ती की मात्रा, कार्रवाई के स्थान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।
फिलहाल कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। सीबीएन की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।