चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लपकों को गिरफ्तार किया है। क्यूआरटी, किला चौकी और कोतवाली चित्तौड़गढ़ की स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दुर्ग क्षेत्र में सक्रिय इन लोगों को पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य दुर्ग पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को असुविधा से बचाना और पर्यटन स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक भ्रमण के लिए पहुंचते हैं। पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और पर्यटन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में एएसआई सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने दुर्ग क्षेत्र में निगरानी करते हुए छह लपकों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी-
शिवम भाण्ड, पिता राजकुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी जूना बाजार, चित्तौड़गढ़।
कन्हैयालाल, पिता गोपाललाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी सदर बाजार, चित्तौड़गढ़।
सोनू भाण्ड, पिता राजू भाण्ड, उम्र 22 वर्ष, निवासी का गांव, सदर बाजार, चित्तौड़गढ़।
सरफराज हुसैन, पिता आबिद हुसैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिपाही मोहल्ला, जूना बाजार, चित्तौड़गढ़।
सैफिन रजा, पिता जुल्फकार अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी जूना बाजार, चित्तौड़गढ़।
राजेन्द्र, पिता बुरा वैष्णव, उम्र 50 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, चित्तौड़गढ़।